ग्रीन क्लब राजगढ़ के सौजन्य से 30 जून से 2 जुलाई तक राजगढ़ के नेहरु मैदान में शिरगुल देवता राज्य स्तरीय लोक उत्सव का आयोजन किया जाएगा| इस लोक उत्सव में लोगों के मनोरंजन के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे | जिसमें प्रमुख कार्यक्रम होंगे जिसमें राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता वौइस ऑफ़ हिमाचल एकल गायन प्रतियोगिता एवं एकल नृत्य प्रतियोगित प्रमुख है | इन सब प्रतियोगिताएं की इनामी राशि एक लाख रूपये तक रहेगी | इसके अतिरिक्त हिंदी लेखन प्रतियोगिता एवं मेहंदी डिजाईन प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएगी | ये जानकारी ग्रीन क्लब राजगढ़ की समिति ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दी |
उन्होंने बताया कि यह उत्सव तीन दिन का होगा। प्रत्येक रात्रि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के स्तरीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा और स्थानीय कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 10 जून को सभी प्रतियोगिताओं के नियम व शर्तें प्रेसवार्ता में बताई जाएगी। सभी प्रतियोगिताओं में जो प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहेंगे उन्हें अनेको ईनामी राशि व अन्य उपहार मुख्य अतिथि द्वारा आबंटित किए जाएँगे।
प्रेस वार्ता में ग्रीन क्लब राजगढ़ के चेयरमैन धर्मेन्द्र वर्मा , अध्यक्ष मदन लाल , उपाध्यक्ष अनुज ठाकुर , सचिव सुदर्शन दीवाना , कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश एवं स्नेह शर्मा , सलाहकार रीना ठाकुर , प्रेमपाल आर्य , देशराज कश्यप , नरेंद्र शर्मा एवं सदस्य डिंपल , अरुण आर्यन , एवं वर्षा आदि उपस्थित रहे |
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…