मुख्य समाचार

रामपुर : खनेरी अस्पताल में सुबह 11 बजे तक बंद रही सभी ओपीडी, केवल इमरजेंसी सुचारू

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

नए चिकित्सकों का एनपीए बन्द होने के विरोध में प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत चिकित्सको ने प्रदर्शन शुरू कर लिया है। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के प्रदेशव्यापी इस प्रदर्शन के तहत आज रामपुर स्थित महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में भी असर दिखा। रोधस्वरूप यहाँ पर भी चिकित्सकों ने सुबह 11 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक शुरू कर दी है। वही उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूर्व की भांति एनपीए फिर से शुरू नही किया जाता तब तक उनकी ये हड़ताल जारी रहेगी। अस्पताल के कार्यकारी एमएस डॉ. पदम् शर्मा ने बताया कि एनपीए का बन्द होना नए चिकित्सकों के हितों के साथ सीधा खिलवाड़ है, जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसके अलावा बीते करीब दस माह से रुकी हुई चिकित्सकों की प्रमोशन पर भी रोष जताया गया। वहीं इस पेन डाउन स्ट्राइक के चलते अस्पताल की सभी ओपीडी के बाहर मरीजो की लंबी लाइन लगी दिखी। बहरहाल जब तक चिकित्सकों की मांगे पूरी नही हो जाती तब तक अस्पताल पहुँचने वाले मरीजों को परेशानी होना तय है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

8 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago