मुख्य समाचार

मंडी :  सुंदरनगर में स्वयं सहायता समूह की 400 महिलाओं को दी मोटे अनाज की जानकारी

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

विकास खंड कार्यालय सुंदरनगर में खंड विकास अधिकारी विवेक चौहान की अध्यक्षता में अन्न योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न स्वयं सहायता समूह की लगभग 400 महिलाओं ने भाग लिया। इस शिविर मे विभिन्न विभागों से आए हुए अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और अन्न योजना के अंतर्गत मोटे अनाज की उपयोगिता और उसके उत्पादन का महत्व के बारे में महिलाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया। जानकारी देते हुए विकास खंड अधिकारी विवेक चौहान ने बताया कि अन्न योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें स्वयं सहायता समूह की लगभग 400 महिलाओं को मोटे अनाज को लेकर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज का महत्त्व हमारी जिंदगी में जरूरी है। उन्होंने कहा की मोटे अनाज के माध्यम से ही इंसान स्वस्थ रह सकता है। इस अवसर पर कृषि प्रसार अधिकारी शमशेर सिंह और बागवानी विकास अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा, डॉक्टर नवीन और आत्मा प्रोजेक्ट से शिवानी उपस्थित रही। इस शिविर का संचालन खंड समन्वयक किशोरी लाल व खंड विकास प्रबंधक अंजू ठाकुर ने किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

कांगड़ा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, घर में कपड़े धोती रह गई रिटायर्ड शिक्षिका, चोर अलमारी का लॉकर खोलकर ले उड़े गहने और नकदी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…

10 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

2 days ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

2 days ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

2 days ago