मुख्य समाचार

मंडी : प्रदेश की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर का करीब 28 करोड़ का बजट पारित

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर का 28 करोड़ रूपये का बजट नगर परिषद के हाउस में पारित हो गया। इस बजट में शहरवासियों को राहत देते हुए कोई भी नया टैक्स नगर परिषद द्वारा नहीं लगाया गया है। बजट में सबसे बड़ा फैसला शहरी क्षेत्र में करीब 2 करोड़ की लगात से 300 हाई सिक्योरिटी कैमरा लगाने का प्रावधान किया गया है। इससे शहर में शातिर किसी भी तरह की वारदात को अंजाम न दे सके। नगर परिषद के बजट में इस वित्तीय वर्ष में 28 करोड़ 66 लाख 25 हजार 99 रूपए की आय का लक्ष्य रखा गया जबकि इस वर्ष विभिन्न विकास कार्यों पर 27 करोड़ 82 लाख 75 हजार 199 रूपए खर्च करने का निर्णय इस बजट में लिया गया। नगर परिषद सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि हाउस की बैठक में निर्णय लिया गया कि सुंदरनगर में आयोजित किए जाने वाले मेलों के दौरान जवाहर पार्क से मेला कमेटी को होने वाली आय का दस प्रतिशत नगर परिषद को देना होगा। मेले के दौरान सफाई व्यवस्था का जिम्मा भी मेला कमेटी पर ही रहेगा। नगर परिषद के नए बजट में शहर की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। शहर में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के जवाहर पार्क के समीप स्थित लाइब्रेरी को ई लाइब्रेरी में परिवर्तित किया जाएगा। यहां अत्याधुनिक तकनीक के कंप्यूटर स्थापित कर अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं नगर परिषद की ओर से मुहैया करवाई जाएंगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि नगर परिषद का बजट पारित कर दिया गया है उन्होंने कहा कि बजट में शहरी क्षेत्र में करीब 300 हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जाएंगे। जिसका प्रपोजल बनाकर सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बीबीएमबी को नगर परिषद की 2 करोड़ से अधिक की देनदारी नहीं देने पर भी नोटिस भेजा गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

18 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

21 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

23 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

4 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago