मुख्य समाचार

शिमला : एनएच-5 में भूस्खलन होने के कारण भारी वाहनों के लिए रोड़ बंद

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला के उपमंडल ठियोग में देर रात को भारी बारिश हुई है जिसके कारण बिजली विभाग के कार्यालय के पास एन एच-5 में भूस्खलन होने के कारण रोड़ भारी वाहनों के लिए बंद हो गया है | इस स्थान पर डंगे लगने का कार्य चल रहा है | काफी समय से ये सड़क खराब पड़ी थी लेकिन अब इसमें कार्य किया जा रहा है | वहीं अगर बायपास जो की पिछले कई वर्षो से नहीं बन पाया है अगर यह बन गया होता तो आज शायद लोगों को इतनी पेरशानी का सामना न करना पड़ता | वहीं पुलिस विभाग द्वारा भारी वाहनों के लिए विकल्पी मार्ग का इस्तेमाल करने के लिए लोगों से आग्रह किया है | वहीं डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानाकारी देते हुए बताया है कि उपरोक्त मार्ग को बहाल करने का कार्य प्रगति पर है। शिमला पुलिस आपसे अनुरोध करती है कि यातायात के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, रोहडू, कोटखाई और चौपाल की ओर से शिमला आने वाले वाहन तथा शिमला से रोहडू, कोटखाई तथा चौपाल जाने वाले वाहन सैंज-धमांधरी-फागू रोड़ का इस्तेमाल करें। रोहडू, कोटखाई और चौपाल की ओर से सोलन और सोलन से रोहडू, कोटखाई तथा चौपाल जाने वाले वाहन वाया सैंज-बलग-सोलन रोड़ का इस्तेमाल करें। रामपुर से शिमला और शिमला से रामपुर जाने वाले वाहन वाया सुन्नी-बसंतपुर रोड़ का इस्तेमाल करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

18 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

21 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

23 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

4 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago