अपराध /दुर्घटना

मंडी : एलटी लाइन की चपेट में आई 32 वर्षीय महिला, बुरी तरह झुलसी

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाने वाली एक 32 वर्षीय महिला बिजली की एलटी तारों की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया है। जहां पर उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि मीना कुमारी उर्फ ममता भोजपुर बाजार में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है और वहा पर देर शाम करीब 8 बजे के आस-पास एलटी लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई है। इस घटना का पता चलते ही बिजली बोर्ड के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता राजेश कौंडल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मीना कुमारी उर्फ ममता के पति वरुण अग्रवाल का कहना है कि उनकी पत्नी इस घटना में बुरी तरह से झुलस गई है। वरुण ने बताया कि उसकी 1 वर्ष की बेटी भी है। वही हिमाचल प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं जिला मंडी के प्रभारी सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी ने प्रभावित और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद प्रदान करने की प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है और कहा है कि शहर में जहां कही पर भी लोगों के घर बिजली की तारें छू रही हैं। उन्हें यथावत जनता सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए व्यवस्थित ढंग से स्थापित किया जाए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी घटना घटित ना हो सके। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस थाना में प्राप्त हुई है पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले में जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

16 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

17 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

17 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

19 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

19 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

19 hours ago