मुख्य समाचार

कुल्लू : पांच दिवसीय जिला स्तरीय तृतीय सोपान शिविर का हुआ समापन

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कुल्लू द्वारा पांच दिवसीय स्काउट गाइड तृतीय सोपान शिविर की समाप्ति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में हुई, जिसमें ज़िला कुल्लू के 41 स्कूलों के 265 स्काऊट्स एवं गाइड्स नें भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित वत्स धामी, प्रधान, प्रधान संघ नगर रहे,जिन्होनें अपने संबोधन में सभी स्काऊट्स एवं गाइड्स को देश का एक अहम स्रोत बताया और कहा कि स्काउटिंग के पद चिन्ह बच्चो को छोटी उम्र से ही देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं । इस शिविर के मुख्य मनोहर लाल ठाकुर (एसटीसी(स्काउट)और चंद्रकांता प्रमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तर का तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर प्रतिवर्ष होता है और इस बार यह शिविर काईस स्कूल में आयोजित किया गया। शिविर शुभारंभ स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा व स्काउटिंग के अधिकारियों द्वारा 19 फरवरी को किया गया। यह शिविर पांच दिन का होता है, जिसमें बच्चों को स्काउट्स एवम् गाइड्स से संबंधित विषयों से परिचित कराया जाता है और अलग-अलग गतिविधियों द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रशिक्षित किया जाता है। प्रतिदिन बच्चों स्काउटिंग के उपर परीक्षा भी करवाई जाती है। इस परीक्षा में पास होने वाले बच्चों को तृतीय सोपान का प्रमाण पत्र मिलता है और सबसे अधिक अंक लाने वाले बच्चों को राज्य पुरस्कार के लिए चुना जाता है। राज्य पुरस्कार का शिविर राज्य स्तर पर राज्य प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर में आयोजित किया जाता है। आज इस समापन अवसर में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निहाल चंद, स्काउट विंग से नारायण शर्मा, देव चंद, हरि चंद, विजय ठाकुर, रूम सिंह, वेद राम, बीजू, रघुवीर, सागर तथा गाइड विंग से रीन प्रमार, शांति देवी, अंशु माला, बनती देवी, पूजा राज, कुसुम लता, मंजु, सोनम आंगमों एवं चंद्रा बती मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

5 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

23 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago