मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के कसारला गांव का 41 वर्षीय जगदीश कुमार पुत्र बलीभद्र मलेशिया में किसी संकट में फंस गया है। जगदीश के बड़े भाई लोकपाल ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष और डीसी मंडी के माध्यम से मदद और अपने भाई को सुरक्षित वापिस भारत लाने की गुहार लगाई है। लोकपाल ने बताया कि उसका भाई दिसंबर 2019 को रोजगार के सिलसिले में मलेशिया गया था। सबकुछ ठीक था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह परेशान रहने लग गया था। जगदीश ने अपने भाई लोकपाल को फोन पर बताया था कि जिन लोगों के साथ वह रह रहा है उनके साथ उसका कोई विवाद हो गया है और ये लोग उसे डरा धमका रहे हैं। अब बीते करीब सप्ताह भर से जगदीश का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है और उसके साथ किसी भी प्रकार का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। लोकपाल ने अंदेशा जताया है कि उसके छोटे भाई के साथ वहां कोई अनहोनी हो गई है। इन्होंने डीसी मंडी के माध्यम से भी केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है और नेता प्रतिपक्ष से भी मामले में मदद का निवेदन किया है। लोकपाल ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करे और मलेशिया में दूतावास के माध्यम से जगदीश की मदद करके उसे सुरक्षित घर वापिस लाया जाए। जयराम ठाकुर ने भी इस विषय पर तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल में साइबर ठगी का बड़ा जाल, छह साल में 390 करोड़ रुपये…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…
ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…
(ब्यूरो रिपोर्ट ). जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…