भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
बाल-विकास परियोजना विभाग भरमौर द्वारा बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष का एक दिवसीय आयोजन भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत संचुई में बड़ी धूमधाम से किया गया | जिसकी अध्यक्षता एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने की | बाल-विकास परियोजना अधिकारी सुभाष दियोलिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के अवसर पर जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया | मुख्य अतिथि एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा द्वारा मोटे अनाजों में पाई जाने वाली पौष्टिकता बारे में विस्तृत जानकारी दी व इसके रोजमर्रा जिंदगी में महत्व के बारे में भी बताया व विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विभाग भरमौर डॉ. करतार डोगरा ने भी शिविर में लोगों से आह्वान किया कि वह मोटे अनाजों की पैदावार को बढ़ाएं व क्षेत्र के लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित करें व उन्होंने बताया कि इनके बीजों पर संबंधित विभाग द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है ताकि किसान उत्पादन के लिए बीज प्राप्त कर सके | बाल-विकास परियोजना अधिकारी सुभाष दियोलिया ने बताया कि मोटे अनाज सभी अन्न अनाजों की जननी है व इसमें पौष्टिक तत्वों की बहुलता होती है जिससे मधुमेह, रक्तचाप, बिमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है | इस मौके पर उद्यान विभाग अधिकारी भरमौर डॉ. आशीष शर्मा, कृषि विभाग अधिकारी भरमौर डॉ. करतार डोगरा, तकनीकी संस्थान भरमौर से चंद्रशेखर व बाल-विकास परियोजना विभाग भरमौर के समस्त पर्यवेक्षकों सहित 300 स्थानीय लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई |
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…
ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया,…