भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जन-जातीय क्षेत्र भरमौर में साडा कंपलैक्स भवन तैयार होने पर व इसका विधिवत उद्घाटन भी हो चुका है व इसकी कुछ एक दुकानों को भी भरमौर प्रशासन द्वारा ऐलोट किया जा चुका है | चौरासी रिवाइवल कमेटी भरमौर के अध्यक्ष व एक्स आर्मी रिटायर मोहर सिंह राजपूत ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए बताया कि हैरानी की बात है कि जिस भवन का उद्घाटन हो चुका हो व इसमें शांपिग कांप्लैक्स की कुछ एक दुकानों को भी ऐलोट किया जा चुका है व इसमें शौचालय भी बनाए गए हैं जिनको आज तक सीवरेज कनेकशन से नहीं जोड़ा गया है व शौचालय की हालत अति दयनीय है, जिसमें चारों तरफ गंदगी का आलम है | उन्होंने भरमौर प्रशासन से तुरंत इसकी सुध लेने का आग्रह किया है ताकि कांप्लैक्स में पधारे लोगों को शौचालय की सुविधा मिल सके | इसी संदर्भ में एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इसके लिए सीवरेज कुनैक्शन मिल चुका है तुरंत ही एक,दो दिनों में इसे सीवरेज से जोड दिया जाऐगा |
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…