मुख्य समाचार

राजगढ़ : छोग टाली विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन 

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबीयाना व आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में आयोजित खंड स्तरीय गणित ओलिंपियाड एवं विज्ञान मे विभिन्न प्रतियोगिताओ मे उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इस विद्यालय की कुमारी कनिका ने जहा गणित ओलम्पियाड मे प्रथम स्थान पाया वही कनिका व आरुशी की जोड़ी ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया, गर्जन व लवीश ने गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार पर कब्जा किया। इसके अतिरिक्त कनिष्ठ वर्ग मे अश्वनी ठाकुर ने गणित प्रतियोगिता मे विद्यालय के लिए द्वितीय पुरस्कार अर्जित किया। विद्यार्थियो की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रशासन विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष देश राज ठाकुर तथा ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर ने गणित शिक्षक सूरेश चौहान व विज्ञान स्नातक शिक्षिका अलका भलेईक की भरपूर प्रशंसा की तथा आशा व्यक्त की कि इस परिणाम से अन्य विद्यार्थियो को आगामी प्रतियोगिताओ में ओर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। कार्यकारी प्रधानाचार्य ने बताया कि दूर दराज के इस विद्यालय में विद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों के अतिरिक्त खेल कूद प्रतियोगिताओं में भी उम्दा प्रदर्शन करते आए है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

13 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

15 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

18 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

4 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago