देवकला नेगी (संवाददाता, किन्नौर),
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद किन्नौर कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओ ने रिकांगपिओ मैन चौक में पटाखे जला कर खुशी जाहिर की है, वहीं रैली निकालकर जोर दार नारे बाजी भी की गई । इस दौरान प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट डॉ सूर्या बोरस ने बताया कि प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में भी कांग्रेस की सरकार बन रही है, जिसके लिए उन्होंने देश, प्रदेश व जिला किन्नौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कर्नाटक के कैबिनेट के टीम ने रात दिन सभी लोगो को गुमराह करते रही | वहीं कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ वहां के ज्वलंद मुद्दो पर चुनाव लड़ कर चुनाव में जीत हासिल की है । उन्होंने कहा कि अब आने वाले समय में हरियाणा मध्यप्रदेश तथा राजस्थान में जो चुनाव होंगे उसमे भी कांग्रेस की जीत होगी । उन्होंने कहा कि अब प्रदेश व देश के लोग भी भाजपा मोहभंग हो चुका है और आने वाले समय में भी सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी । इस दौरान विक्रम सिंह नेगी, कुलवंत नेगी, दयाल सिंह नेगी, राजकुमार, राजेश कलटा, भरत लाल, ललिता पंचारस मौजूद रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…