मुख्य समाचार

नाहन : किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त E-kyc से जुड़े किसानों को होगी जारी- सुमित खिमटा

ददाहू (हेमंत चौहान/सवांददाता )  

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत मिलने वाली 14वीं किश्त उन्ही किसानों को जारी की जायगी, जिनकी ई-के.वाई.सी., लैण्ड सीडिगं व आधार सीडिंग बैंक अकाउंट के साथ पुर्ण हो चुकी है।उन्होंने बताया कि पात्र किसानों की सुविधा के लिए 15 व 16 मई 2023 को तहसील व उप तहसील स्तर पर स्पैशल कैम्प लगाए जा रहे हैं । उन्होंने जिला के सभी पात्र किसानों से आहवान किया कि वह 15 व 16 मई  को अपने ई-के.वाई.सी., लैण्ड सीडिगं व आधार सीडिंग बैंक अकाउंट का कार्य पुर्ण कर लें, ताकि भारत सरकार द्वारा दी जानें वाली आगामी 14वीं किश्त से वंचित न रहे। सुमित खिमटा ने बताया कि जिला सिरमौर में यह क्रमश 80%, 92% व 86% ही हुआ है। E-kyc कार्य को सौ प्रतिशत करने के लिए हर सप्ताह पंचायत स्तर पर कैम्प लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि E-kyc का कार्य स्वयं पी. एम. किसान पोर्टल (https//pmkisan.gov.in) पर जाकर भी किया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago