ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता)
जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति नियंत्रक विजय सिंह हमलाल ने सूचित किया है कि जिला सिरमौर में मजदूरी तथा ढुलान कार्य के लिये हि.प्र. राजय नागरिक आपूर्ति निगम के राजगढ़ तथा नाहन स्थित होलसेल गोदामों में मजदूरी कार्य के लिये तथा नाहन, ददाहू, सराहां तथा राजगढ़ से उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के ढुलान कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ये निविदाएं उनके कार्यालय में आगामी 30 मई तक प्रातः 11 बजे तक आॅनालाइन आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने कहा कि निविदाएं उसी दिन 30 मई को दोपहर 12 बजे उपायुक्त के कार्यालय में खोली जाएंगी। इच्छुक निविदादाताओं से निर्धारित प्रपत्र पर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के होलसेल गोदामों से उचित मूल्य की दुकानों तक के परिवहन कार्य के लिये 500 रुपये तथा मजदूरी कार्य के लिये 100 रूपये प्रति फार्म की अदायगी के लिये आनलाइन ई चालान जमा करके उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर रसीद प्रस्तुत करने को कहा गया है अन्यथा टेंडर में भाग नहीं ले सकेंगे।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…