मुख्य समाचार

सिरमौर : आम लोगों के कार्यों का त्वरित निष्पादन करें राजस्व अधिकारी-सुमित खिमटा

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता)

आम जनमानस के नित्यप्रति के अनेकों कार्य राजस्व अधिकारियों से जुड़ें होते हैं और इन कार्यों का त्वरित निष्पादन करना अधिकारियों की जिम्मेवारी है। यह बात उपायुक्त सुमित खिमटा ने आज उनके कार्यालय सभागार में जिला के राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने समस्त एसडीएम, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, कानूनगो व पटवारियों से कहा कि गांव के लोग अपने छोटे-छोटे कार्यों को लेकर उनके पास आते हैं और इन लोगों को आपके पास आकर पूरी संतुष्टि प्राप्त होनी चाहिए। लोगों को राजस्व नियमों के बारे में भी सही जानकारी प्रदान की जानी चाहिए। उपायुक्त ने आम लोगों के इंतकाल के मामलों, पारिवारिक संपति विभाजन तथा डिमारकेशन जैसे मामलों के त्वरित समाधान के लिये भी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये। सुमित खिमटा ने जिलाभर में विभिन्न पटवारखानों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक पटवारखाने की स्टेटस रिपोर्ट तलब की और औपचारिकताओं को समयबद्ध पूरा करके निर्माण आरंभ करने को कहा। उन्होंने कहा कि पटवारघर क्षेत्र के लोगों के लिये एक महत्वपूर्ण स्थान है जहां वे अपनी स्थाई संपति घर व जमीन इत्यादि से जुड़े अनेक कार्यों के लिये आते हैं। यह स्थल आम जन मित्र होना चाहिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि जनता में उनकी छवि अच्छी रहनी चाहिए और इसके लिये जरूरी है कि वे इमानदारी से अपने कार्यों का निष्पादन करें। किसी भी प्रकार की टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जा सकती। लोग अपने कार्यों का तुरंत समाधान चाहते हैं। उपायुक्त ने जिला में राजस्व विभाग की अन्य विविध गतिविधियों का ब्यौरा भी अधिकारियों से प्राप्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किये। बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला राजस्व अधिकारी ने किया। बैठक में जिला के समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago