मुख्य समाचार

शिमला : शिक्षा मंत्री ने श्री क्यांलू देवता महाराज के मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में की शिरकत

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल के शराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मण्डल के गांव रोहतान में आराध्य देव श्री क्यांलू देवता महाराज के मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देव भूमि हिमाचल में देव संस्कृति हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है तथा युवा पीढ़ी को आधुनिक युग में देव संस्कृति से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने आप को देव आस्था से सशक्त बनाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज श्री क्यांलू देवता महाराज के मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के रूप में एक पुण्य और ऐतिहासिक कार्य हुआ है। उन्होंने देवता जी के सामने शीश नवाया और क्षेत्र के लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपमंडल दण्डाधिकारी चेतना खडवाल, पंचायत जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका त्वरित निवारण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी सीधा संवाद स्थापित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

3 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

5 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

5 hours ago