मुख्य समाचार

शिमला : जगत प्रकाश नड्डा से मिले जयराम ठाकुर, हुई विस्तृत चर्चा

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने दिल्ली दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। इस दौरान जयराम ठाकुर और जगत प्रकाश नड्डा के बीच हिमाचल प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक स्तिथियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई,दोनों नेताओं के बीच कई संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में किस प्रकार से चुनाव लड़ना है | उसका रोड में अभी जल्दी तैयार होने जा रहा है, इसको लेकर भी दोनों नेताओं में चर्चा की गई। 2024 के लक्ष्य को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है और किस प्रकार से धरातल पर पार्टी को मजबूत बनाकर चारों सीटों पर विजय प्राप्त करना है | इसको लेकर भाजपा गहन चिंतन कर रही है। वर्तमान में शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सांसद के रूप में चुनाव जीते, इसी प्रकार कांगड़ा से भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन कपूर और हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद के रूप में काम कर रहे हैं। जब 2019 हिमाचल प्रदेश में लोकसभा का चुनाव हुआ था तब भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में प्रचंड बहुमत प्राप्त किया था , तब सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त मिली थी। कांगड़ा में भाजपा ने 477623, मंडी में 405559, हमीरपुर में 399572 और शिमला में 327515 के मार्जिन से जीत दर्ज की थी।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

44 minutes ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 hour ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 hour ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 hour ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

1 hour ago