शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
हिमाचल प्रदेश के माननीय संसदीय कार्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री, हर्षवर्धन चौहान ने आज लोक सभा सचिवालय (PRIDE) में हिमाचल प्रदेश के नव निर्वाचित सदस्यों को अपने अनुभव एवं संसदीय कार्यप्रणाली बारे अवगत करवाया। गौरतलब है कि हर्षवर्धन चौहान हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों में से एक हैं और वे 6 बार निर्वाचित हुए हैं । हिमाचल प्रदेश के प्रथम बार निर्वाचित हुए सदस्यों ने उनसे आग्रह किया था कि अपने अनुभव उनके साथ सांझा करें। जिसे माननीय मंत्री महोदय ने सहर्ष स्वीकार किया और उन्हें लगभग एक घण्टें तक सम्बोधित किया। इस उदबोधन कार्यक्रम में 21 माननीय सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें विशेषकर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लोक सभा सचिवालय द्वारा विधान सभा के सहयोग से 10 से 12 मई, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…