शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चण्ड़ीगढ स्थित हरियाणा निवास में हरियाणा विधान सभा के माननीय अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता, पंजाब विधान सभा के माननीय अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां तथा महाराष्ट्रा इस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे के संयोजक राहुल करड़ के साथ 14 से 18 जून, 2023 तक जियो वर्ल्ड कन्वेशन सेंटर बांद्रा- कूर्ला मुम्बई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन से सम्बन्धित तैयारियों पर गहन चर्चा की। इस अवसर पर कार्यक्रम की रूप रेखा तथा उसमें चर्चा हेतु शामिल किये जाने वाले विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। गौरतलब है कि इस सम्मेलन में सभी राज्य विधान मण्डल के लगभग तीन हजार से अधिक विधायक शामिल हो रहे हैं। यह एक महत्वपूर्ण सम्मेलन है जिसमें लोकतन्त्र के महत्व, विधायक के कार्यों की समीक्षा, पारदर्शिता तथा जवाबदेही जैसे विषयों पर चर्चा होनी है। कुलदीप सिंह पठानिया ने देश की सभी विधान सभाओं के सभी माननीय सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों तथा अपने अनुभव व सुझावों को सभी के साथ सांझा करें।
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…