अपराध /दुर्घटना

मंडी : पशुओं को चराने जंगल गया था 48 वर्षीय व्यक्ति, ढांक से गिर मिली दर्दनाक मौत

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना के तहत निहरी क्षेत्र में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की ढांक से खाई में गिरने से मौत हो गई है | पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय किशोरी लाल पुत्र आत्मा राम गांव व डाकघर बलग तहसील निहरी जिला मंडी पशुओं को चराने के लिए गहर जंगल गया था उसी दौरान व्यक्ति का पांव फिसलने के कारण ढांक से निचे खाई में गिर गया उसी दौरान व्यक्ति पर पहाड़ी से भारी-भरकम पत्थर गिर गया जससे दबने के कारण उसकी मौत हो गई। जैसे ही स्थानीय लोगों ने घायल किशोरीलाल को देखा तो उन्होंने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचा लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही आज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

10 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

13 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

15 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago