अपराध /दुर्घटना

सुंदरनगर : तमड़ोह गांव में बिजली की तार की चपेट में आने से गाय की मौत

सुंदरनगर (नितेश सैनी/संवाददाता),

नगर परिषद सुंदरनगर के तहत वार्ड नंबर 3 के तमड़ोह गांव में बीबीएमबी की बिजली की तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। जिससे पीड़ित परिवार का करीब 70 हजार का नुकसान हो गया है। मामले की सूचना स्थानीय पार्षद ने नगर परिषद और उपमंडल प्रशासन को दे दी है और पीड़ित परिवार के लिए मदद की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन के पार्षद शिव सिंह सेन ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद तमड़ोह गांव में बीबीएमबी की बिजली की तार की चपेट में आने से एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित सोहन सिंह पुत्र प्रेम सिंह करीब 70 हजार का नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि गाय ने करीब दो महीने पहले ही बछड़ी को जन्म दिया था और गाय करीब 15 लीटर दूध हर रोज देती थी। पार्षद शिव सिंह सेन ने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार की मदद की जाए ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। सूचना प्राप्त हुई है कि मौके पर अधिकारियों को भेजकर निरीक्षण किया जाएगा और पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

16 minutes ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

18 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

18 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

19 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

20 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

20 hours ago