कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता), कांगड़ा जिला प्रशासन गुड गवर्नेंस (सुशासन) की अपनी प्रतिबद्धता को और आगे बढ़ाते हुए अंतर विभागीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने तथा ऑनलाइन माध्यम से विभागों की विभिन्न डिमांड तथा प्रस्तावों को डील करने के लिए जिला सुशासन डैश बोर्ड एप्लीकेशन तैयार कर रहा है। इससे जहां अंतरविभागीय कार्यों में आसानी होगी वहीं समय और संसाधन की बचत भी होगी। जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बुधवार को जिला गुड गवर्नेंस (सुशासन) कमेटी की बैठक में यह जानकारी दी। जिला सांख्यिकी अधिकारी स्वर्णलता ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बता दें कि बीते साल कांगड़ा प्रदेश भर में जिला सुशासन सूचकांक में प्रथम रहा था तथा पुरस्कार के तौर पर प्रशासन को 50 लाख रुपये मिलने प्राप्त हुए थे। ये धनराशि जिले में सभी विभागों की कार्य निष्पादन क्षमता के विकास पर खर्ची जा रही है। डॉ. निपुण जिंदल ने सभी विभागों से अपनी कार्य प्रणाली को लगातार बेहतर बनाने और आपसी समन्वय के साथ जन उपयोगी सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी रहने के लिए समर्पित प्रयास करने को कहा। उन्होंने सिलसिलेवार सभी विभागों से कार्यालयों में कार्य निष्पादन क्षमता में बेहतरी व बढ़ोतरी के लिए प्रशासन से वांछित सहायता के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। उल्लेखनीय है कि जिला सुशासन सूचकांक शासन की गुणवत्ता के आकलन का एक उपक्रम है । इसकी रिपोर्ट सभी जिलों के आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाती है और इसमें सभी जिलों के तुलनात्मक मूल्यांकन के लिए 8 मुख्य विषयों, 19 फोकल बिन्दुओं और 76 संकेतकों पर डाटा एकत्र किया जाता है।
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…