मुख्य समाचार

मंडी : मंडी में दो दर्जन के करीब लोगों को मधुमक्खियों ने बनाया अपना शिकार

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मुंड़न संस्कार के कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां पर मौजूद लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। मामला जोगिंदरनगर उपमंडल के लडभड़ोल क्षेत्र का है। इन मधुमक्खियों ने 20 लोगों को अपना शिकार बनाया है। जानकारी के अनुसार लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव ओच में जंगली मधुमक्खियों ने 20 लोगों पर जंगली ने हमला कर दिया है। यह सभी लोग ओच गांव के साथ लगते कोटलू में मुंडन संस्कार के लिए शामिल होने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान जंगली मधुमक्खियों के एक झुंड ने इन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने अपनी जान भागकर बचाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर 108 एंबुलेंस हेल्पलाइन पर कॉल की गई जिसके बाद करीब आधे घंटे बाद सिविल अस्पताल संधोल से 108 एंबुलेंस ओच गांव पहुंची। 18 लोगों का उपचार 108 में तैनात कर्मचारियों द्वारा किया गया। जबकि दो घायलों को निजी गाड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया है। नागरिक अस्पताल लडभड़ोल में तैनात डॉ अंकुश भारद्वाज ने बताया कि दो महिलाओं सरोज 65 वर्ष व अनुराधा 42 वर्ष को  उपचार कर घर भेज दिया गया है। लडभड़ोल क्षेत्र में लगातार रंगडो और जंगली मधुमक्खियों के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को भी सिमस निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को रंगडो द्वारा घायल कर दिया था। वहीं इस बारे में लडभड़ोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है लोगों को उपचार दिलाया गया है उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घायलों में ओच निवासी रमेश चंद, सुमित कुमार, तृप्ता देवी, आरती, पूजा, अंकुश, ज्योति देवी, चमना देवी, सुभाष कुमार , सुमन लता, श्रेष्ठा देवी, सुनीता देवी, अनुराधा देवी, चंद्रेश कुमारी , विजय, तनुज , मनोज, लकी, सरोज व अनुराधा शामिल है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

6 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

8 hours ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

8 hours ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

8 hours ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

11 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

12 hours ago