खेल जगत

चंबा : अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में चंबा टीम की बिलासपुर पर धमाकेदार जीत

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

अंतर जिला अंडर-19 डेज क्रिकेट प्रतियोगिता में चंबा की टीम ने बिलासपुर पर धमाकेदार जीत दर्ज की है। इससे जिला क्रिकेट संघ, खिलाड़ियों और लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस संदर्भ में जिला क्रिकेट संघ चंबा के संयोजक मनुज शर्मा ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों का कहना है कि चंबा की टीम ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है। चंबा में खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने के लिए कार्य किया जा रहा है। एचपीसीए की ओर से पुलिस ग्राउंड बारगाह में जिला क्रिकेट सेंटर चलाया जा रहा है। इसके अलावा हरिपुर, मैहला और बनीखेत में क्रिकेट सब सेंटर चलाए जा रहे हैं। इनमें खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर मंच व सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। शहर से लेकर गांव गांव तक  खिलाड़ी जिला की टीम में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत जगह पानी में सफल हो रहे हैं। जिला क्रिकेट संघ एचपीसीए के साथ मिलकर लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। यही कारण है कि सबकी मेहनत से खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। चंबा में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निकालने के लिए समय-समय पर विशेष शिविर भी आयोजित करवाए जा रहे हैं। सदस्यों ने खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए कहा कि जिला में चल रहे क्रिकेट सेंटर और सब सेंटर में दाखिला लेकर अपनी प्रतिभा को निखरें। उन्होंने कहा कि अंतर जिला अंडर-19 डेज क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिलासपुर की टीम को चंबा ने मात्र 78 रन पर ऑल आउट कर दिया। इसमें चंबा के तेज गेंदबाज साहिल शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 6 विकेट झटके। इसके अलावा मोक्ष ने दो प्रशांत और आदित्य को एक एक विकेट मिला। बलेबाजी करने उतरी चंबा की टीम ने 194 रन बनाए। इसमें सक्षम में सर्वाधिक 76 और प्रशांत ने 28 रनों का योगदान दिया। दूसरी पारी में चंबा ने बिलासपुर की टीम को मात्र 64 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। इस पारी में प्रशांत ने सर्वाधिक 6 विकेट अपने नाम किए। जबकि आदित्य शर्मा ने 3 और साहिल शर्मा ने 1 विकेट झटका। इस तरह चंबा की टीम ने एक पारी और 52 रन के अंतर से मैच अपने नाम किया। उन्होंने चंबा टीम के खिलाड़ियों से निकट भविष्य में भी आशा व्यक्त कि वह अपना प्रदर्शन यूं जारी रखते हुए चंबा व हिमाचल प्रदेश राज्य का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारियों व सदस्यों में हरमीत, कुलदीप, विनोद, अमित, संजय, याकूब, हामिद खान, किशन, गौरव बक्शी, देवेंद्र, सुनील, मिथुन, अंतरिक्ष, सहित खिलाड़ियों में भार्गव महाजन, अर्पित महाजन, हिमांश महाजन, डॉ गीता मेहता चंबा समस्त खिलाड़ियों और लोगों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

5 hours ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

18 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

22 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

1 day ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago