भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
चंबा-भरमौर नेशनल हाइवे सड़क मार्ग भारी बारिश के चलते प्रतिदिन भूस्खलन होने से अवरूद्ध हो रहा है लेकिन फिर भी नेशनल हाइवे अथारिटी 154ए चंबा द्वारा भारी जोखिम लेकर तुंरत मार्ग को बहाल भी किया जा रहा है | मंगलवार रात को भी भारी बारिश के चलते सड़क मार्ग ढकोग, दूर्गेठी व बग्गा में भूस्खलन होने पर बाधित हुआ था | नेशनल हाइवे अथारिटी चंबा की कनिष्ठ अभियंता शीतल मैहता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के चलते सड़क मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है फिर भी हाइवे अथारिटी मार्ग बहाली में लगातार प्रयासरत हैं | आज सुबह भी दुर्गेठी में सड़क मार्ग को साढ़े सात बजे बहाल किया गया | आपको बता दें कि रोजाना बारिश व भूस्खलन के चलते लोगों को भी भारी जोखिम लेकर चंबा तक पंहुचना पड़ रहा है | क्योंकि चंबा-भरमौर सड़क मार्ग में काफी ज्यादा ऐसे पांइट है जंहा से गुजर पाना किसी खतरे से खाली नहीं है | कई वाहन व लोग इसके शिकार हो चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस है |
ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…
निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…
हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…