मुख्य समाचार

शिमला : कुलदीप सिंह पठानिया ने महाराष्ट्र विश्वविद्यालय में छात्रों को किया सम्बोधित            

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),   

आज महाराष्ट्र राज्य के पुणे स्थित महाराष्ट्र इंस्टीच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी विश्व शांति विश्वविद्यालय में  हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उन छात्र-छात्राओं से संवाद करने हेतु आमंत्रित किया है। महाराष्ट्र इंस्टीच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी अगले महीने 14 जून से 18 जून, 2023 तक राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन का पूणे में आयोजन करने जा रहा है। पूणे में सभी राज्य के तीन हजार से अधिक विधायकों के भाग लेने की सम्भावना है। इस सम्मेलन मे भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश से 35 से 40 विधायक अब तक अपनी सहमति पूणे स्थित संस्थान को भेज चुके है। कुलदीप सिंह पठानिया सम्मेलन के आयोजन की प्रारम्भिक तैयारियों से सम्बन्धित भी पूणे विश्व शांति विश्वविद्यालय गये है। एम० आई० टी० विश्व शांति विश्वविद्यालय पहॅुचने पर पठानिया का विश्वविद्यालय के कुलपति डॅा. आर० एम० चिटनिस तथा विश्वविद्यालय के  अन्य स्टॉफ सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पठानिया ने ” सार्वजनिक जीवन के अध्ययन से देश की सेवा करने वाले युवाओं के सामने अवसर और चुनौतिया” (राजनिति और न्यायालिका पर विशेष ध्यान) विषय पर सम्बोधन देते हुए कहा कि आज समय के साथ पूरा विश्व बदल रहा है। आज टेक्नोलॉजी का जमाना है आज बहुत सी सुविधायें  तथा सहुलियतें आज के युवाओं को आसानी से हासिल हो रही है, एक समय था जब बच्चों को किताबें तक भी मुहैया नहीं हो पाती थी लेकिन आज उनके पास आधुनिक सुविधाओं के साथ कई विकल्प मौजूद है। इस देश मे युवाओ की तादाद पूरे विश्व मे सर्वाधिक है और हमें इस युवा शक्ति का दोहन राष्ट्र निर्माण तथा समृद्वि हासिल करने के लिए करना होगा । पठानिया ने इस अवसर पर सभी छात्रों का आहवान किया कि आप सभी को राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर चाहिए क्योंकि राष्ट्र सर्वोपरि है आप चाहें तो इस देश की सेवा एक न्यायधीश बनकर करें चाहें जन प्रतिनिधि बनकर लेकिन आपको समपर्ण की भावना से कार्य करना होगा। हालांकि चाहे जनप्रतिनिधि की राह हो या कानून की अनुपालना कराने बाले की दोनों में जहां अवसर है वहा चुनौतिया भी है। हमे मिलकर समाज तथा देश के लिए कार्य करना है। इस अवसर पर पठानिया ने महाराष्ट्र इंस्टीच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी विश्व शांति विश्वविद्यालय के संरक्षक राहुल कुमार का उन्हें आंमत्रित करने  के लिए धन्यावाद किया तथा उन्हें विश्वविद्यालय  के स्थापना के 40  वर्ष पूर्ण होने की बधाई दी | गौरतलब है कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना राहुल के पिता द्वारा वर्ष 1983 में की गई थी।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

1 day ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

1 day ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

1 day ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

1 day ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

1 day ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

1 day ago