ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सिरमौर जिले के विख्यात धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी पहुंचे। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ थी। चौरी की धार स्थित बिरला हैलेपेड पहुंचने पर सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनने के पश्चात् यह उनका सिरमौर जिले का पहला दौरा है। राज्यपाल ने विख्यात माता रेणुका जी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और श्री रेणुका झील की परिक्रमा की। उन्होंने भगवान परशुराम जी के मंदिर में भी माथा टेका। उन्होंने कहा कि न केवल हिमाचल के लोगों के लिए बल्कि पूरे देशवासियों के लिए यह आस्था का केंद्र है। यह पावन स्थल हमारी समृद्ध संस्कृति और उच्च परम्परा के भी दर्शन करवाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के गांव-गांव में देवी-देवताओं का वास है। जितने उत्सव हिमाचल प्रदेश में मनाये जाते हैं शायद ही भारत के किसी हिस्से में आयोजन होता हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि प्रदेश की संस्कृति को यहां संरक्षित रखा गया है और लोगों का विश्वास इससे जुड़ा है। बाद में, राज्यपाल ने श्री रेणुका डैम साईट का भी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की विस्तृत जानकारी ली और इसकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पहले बनकर तैयार हो जानी चाहिए थी। लेकिन, अब यह पूरी होने की स्थिति में है। उन्होंने निर्देश दिए कि इसे निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि हिमाचल के साथ-साथ अन्य राज्यों को भी इसका लाभ मिल सके। रेणुका जी के विधायक विनय कुमार, रेणुका जी बांध परियोजना के निदेशक एस.के. चंदर, जिला वन अधिकारी, वन्य प्राणी अनिता भारद्वाज, डी.एफ.ओ. रेणुका उर्वशी ठाकुर तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
(ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सदर थाना पुलिस ने एक निजी बस…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), मोगीनंद के समीप बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन में SJVN Limited के…
संध्या कश्यप नाहन। राजगढ़। जिला सिरमौर के थाना राजगढ़ के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब…
( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क…