भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला में आज स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा द्वारा की गई, जिसमें स्कूल में होने वाली विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समिति द्वारा हाल ही में स्कूल को मिले सर्वश्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समिति के सम्मान के लिए सभी समिति सदस्यों ने अभिभावकों को बधाई भी दी तथा भविष्य में स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य इसी तरह स्कूल को ऊंचाईयों पर ले जाए इसके लिए सभी सदस्यों का आह्वान किया। स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया कि स्कूल में रिक्त पड़े पदों को भरने हेतु संबंधित उच्च अधिकारियों व स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार को शीघ्र भरने का आग्रह किया जाए।
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…
हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…