मुख्य समाचार

धर्मशाला : नए स्वरूप में दिखेंगे राज्य शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय धर्मशाला

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

भारतीय सेना की वीरता और सैनिकों की शौर्य स्मृति को समर्पित राज्य शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय धर्मशाला जल्द ही नए स्वरूप में दिखेंगे। सुंदरीकरण के साथ इनका कायाकल्प होगा, जिससे इन्हें अधिक आकर्षक बनाने के साथ-साथ देश भर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक यादगार स्थल के रूप में इनकी पहचान को और बढ़ाने का लक्ष्य सधेगा। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने सोमवार सायं को प्रशासनिक अमले के साथ राज्य शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय का दौरा कर वहां निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने राज्य शहीद स्मारक मेमोरियल सर्विस एवं विकास सोसायटी धर्मशाला के पदाधिकारियों के साथ वहां प्रत्येक निर्माण गतिविधि का निरीक्षण किया और कार्यों को समयबद्ध पूरा करने तथा गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें स्मारक के सुंदरीकरण के कार्यों और आगे की विकास योजना का ब्योरा दिया। जिलाधीश ने कहा कि राज्य शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय भारतीय सेना और सैनिकों के प्रति हमारे कृतज्ञ भावों के जीवंत दस्तावेज हैं। यह लोगों को उनकी पुण्य स्मृति को नमन करने तथा नई पीढ़ी के लिए अपने गौरवमयी इतिहास का परिचय पाने के पावन स्थल हैं। इसलिए इन स्थलों के सुंदरीकरण और जनभावनाओं के अनुरूप यहां सुविधाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस पर करीब 55 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि यहां आना लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बने। इसलिए राज्य शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय में भ्रमण को पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक तथा सुरुचिपूर्ण बनाने की दृष्टि से काम किया जा रहा है। इसके अलावा यहां पर्यटकों के लिए प्रसाधन कक्ष, बेहतर पार्किंग व्यवस्था समेत अन्य सभी सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago