मुख्य समाचार

शिमला : आइजीएमसी शिमला में नए भवन में बुधवार से शुरू होगी ओपीडी 

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में नए भवन से ओपीडी को पुराने भवन में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल की सारी ओपीडी पुराने भवन में चल रहें है लेकिन बुधवार से फिर से इन ओपीडी को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके शिफ्ट होने के बाद अस्पताल में मरीजों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल की नए ओपीडी में ही मरीजों का इलाज किया जाएगा। अस्पताल के मेडिसन विभाग के डॉक्टर अभी मरीजों का इलाज अपने कमरे में ही मरीजों को देख रहे थे। पुराने भवन में ज्यादा सुविधा ना होने कारण डॉक्टर को अपने कमरे में देखना पड़ रहा था। डाक्टरों के कमरों के बाहर मरीजों की बहुत ज्यादा भीड़ लगी हुए थी। वहां पर मरीजों को ज्यादा सुविधा ना होने कारण मरीजों को जमीन पर बैठकर ही इंतजार करना पड़ रहा था। आइजीएमसी में आग लगने के बाद से अस्पताल में रेडियोलॉजी के एक्सरे, एमआरआई, सिटी स्कैन को बंद किया गया था। अस्पताल का रेडियोलॉजी विभाग नए ओपीडी भवन में चल रहा था। आग लगने के बाद इसको बंद किया गया था लेकिन अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सोमवार को मशीनों की टेस्टिंग की गए है। अस्पताल में बुधवार से रेडियोलॉजी के इन सुविधाओं को शुरू कर दिया जाएगा। आइजीएमसी एवं अस्पताल शिमला में नए भवन में ओपीडी बुधवार से शुरू हो जाएगी। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं हो गई हैं लेकिन लिफ्ट के संचालन में परेशानी हो सकती है। इसलिए यह फैसला लिया गया है कि दोनों तरफ के पर्ची काउंटर को चलाया जाएगा। इससे मरीजों व स्वजन को परेशानी नहीं होगी। अस्पताल के एमएस डॉक्टर राहुल राव ने बताया कि अस्पताल में बुधवार से ओपीडी को शिफ्ट कर दिया जाएगा। आग लगने के बाद इन को शिफ्ट किया गया था लेकिन अब फिर से नए ओपीडी भवन में इसको शुरू किया जाएगा। मरीजों को अस्पताल में समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मरीजों को अस्पताल में हर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

8 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago