मुख्य समाचार

किन्नौर : डॉ. सूर्या बोरस को चुना गया हि० प्र० जनजातीय सलाहकार परिषद में सदस्य

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट डॉ. सूर्या बोरस को हिमाचल प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद में सदस्य चुना गया जिसको लेकर बीते कल अधिसूचना भी जारी किया है | ऐसे में प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट डॉ. सूर्या बोरस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का धन्यवाद किया है। बता दे कि डॉ. बोरस पूर्व में लगातार 16 वर्ष जिला कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ प्रवक्ता रहे है | 3 वर्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया प्लेलिस्ट के तौर पर कार्य किया | साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश सरकार ने वूल फेडरेशन में दो वर्ष बतौर निर्देशक भी रहे है तो वहीं वर्तमान में जिला लॉन टेनिस एसोसिएशन किन्नौर के अध्यक्ष है। बता दें कि डॉक्टर सूर्या बोरस गांव ठंगी तहसील मोरंग के निवासी है और रिकांग पिओ जिला मुख्यालय में डॉक्टर के रूप में कार्यरत भी है। उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी, जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष तथा सभी कनिष्ठ तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आशा दिलाते हुए कहा कि वे ऐसे ही निरंतर पार्टी के साथ साथ लोगों के हितों में कार्य करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

3 days ago