मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजगढ़ में 108 एम्बुलेंस में एक बार फिर गूंजी किलकारी

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

जिला सिरमौर के राजगढ़ में 108 एम्बुलेंस में फिर एक किलकारी गूंजी | राजगढ़ एम्बुलेंस में  इएमटी अरुण चौहान ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात्री एक गर्भवती महिला जिसका नाम सुनीता पत्नी अक्शु धार चादना कुपवी निवासी को राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया | लेकिन इएमटी अरुण चौहान ने कंडानाला के पास 108 एम्बुलेंस में ही महिला की सुरक्षित प्रसव करवा दिया | इस दौरान महिला व बच्चा दोनों स्वस्थ है | अरुण चौहन ने बताया कि रास्ते में महिला की तबियत बहुत खराब हो चुकी थी इस दौरान उन्होंने यह निर्णय लिया कि महिला का प्रसव 108 एम्बुलेंस में ही करवाया जाए और सुनीता का सफलतापूर्वक प्रसव करने में सफलता हासिल की | इस बारे जब सुनीता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अपने निवास धार चंदना गाँव से कुपवी अस्पताल के लिए प्रसव करवाने के लिए आये थे लेकिन कुपवी अस्पताल से उन्हें यह कह कर रेफर कर दिया कि आपका ब्लड प्रेशर बहुत अधिक बढ़ गया है और आपका प्रसव अस्पताल में नहीं किया जाता और इस दौरान उन्हें 108 एमुलेंस से राजगढ़ अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन कंडा नाला के पास उन्हें प्रसव पीड़ा बहुत तेज हो गई थी जिसे सहन करना बहुत ही मुश्किल था फिर 108 एम्बुलेंस में तेनात इएमटी अरुण चौहान ने रास्ते में ही महिला का सफल प्रसव करवाने करने में सफलता हासिल की | इएमटी अरुण चौहान द्वारा सप्ताह के भीतर दूसरा सफल प्रसव करवाया है | 

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

5 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

22 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

23 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

23 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago