मुख्य समाचार

सिरमौर : डॉ. वाई एस परमार स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आमसभा आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

डॉ. वाई एस परमार स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय नाहन में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की आम सभा मुख्य पैटर्न स्थानीय महाविद्यालय नाहन की प्रधानाचार्य महोदया डॉ. वीना राठौर एवं पैटर्न दीपेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में इस महाविद्यालय के लगभग चार दर्जन पुराने छात्रों ने हिस्सा लिया और वर्ष 2023 -25 के लिए दो वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसमित से गठन किया गया। बैठक में प्रोफेसर अमर सिँह चौहान को सर्वसमिति से पुनः अध्यक्ष, डॉ. सुरेश जोशी एवं दीपेंद्र ठाकुर को पैटर्न, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सोलंकी, उपाध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष अलका जुनेजा, महासचिव डॉ. अनूप कुमार, सह सचिव केप्टन सलीम एवं संजय बंसल, प्रेस सचिव डॉ. आई डी राही, संगठन सचिव राकेश मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष विशाल तोमर, कानूनी सलाहकार प्रशांत ठाकुर को बनाया गया। इस बैठक में सुरेन्द्र सैनी, सुनील गॉड, रविंद्र पाल सिँह, नसीम दीदान, के एस नेगी, डॉ. वीना तोमर, डॉ. रवि कांत, डॉ. राजन कौशल, जावेद, प्रोफेसर सुदेश शर्मा, प्रोफेसर बी आर ठाकुर, प्रोफेसर देवेंद्र को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। तकनीकी टीम में प्रोफेसर भूमिका, डॉ. जफर, प्रोफसर सचिन, रविदत्त चौहान को चुना गया। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमर सिँह चौहान ने इस महाविद्यालय से पढ़े सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में एसोसिएशन से जुड़ कर इसे मजबूत बनाये। उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय का कोई भी छात्र मात्र 1100 रूपये दे कर एक वर्ष के लिए सदस्यता ले सकता है और इस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक इसी महाविद्यालय में 7 मई को प्रात: 10:30 बजे होगी, जिसमें छात्रों की भलाई के लिए जल्दी ही इस विद्यालय में मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग का आयोजन कर उनको नौकरी के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा पर आम राय बनाई जाएगी। इसी बैठक में सह सचिव कैप्टन सलीम ने ये घोषणा की कि जो भी छात्र इस एसोशियशन के अंतर्गत कोई नौकरी के लिए आवेदन करेगा उनकी फीस का सारा खर्च  वे उठायेंगे व अलका आदि कई सदस्यों ने जरूरत मंद 2-3 बच्चों का पुस्तकों एवं फॉर्म भरने के खर्च को उठाने की इच्छा जाहिर की। अंत में स्थानीय प्रधानाचार्य महोदया डॉ. वीना राठौर ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी एवं बैठक में उपस्थित होने पर धन्यवाद किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago