मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजगढ़ का जल शक्ति मंडल हुआ क्रियान्वित, मनदीप गुप्ता ने सम्भाला पद भार

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

आज राजगढ़ का जल शक्ति मंडल क्रियान्वित हो गया | हालांकि जल शक्ति मंडल को खोले जाने की अधिसूचना 27 मार्च को जारी हो गयी थी लेकिन कार्यालय अभी तक क्रियान्वित नहीं हुआ था | इसी सन्दर्भ में  27 अप्रैल को ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर जल शक्ति मंडल राजगढ़ को क्रियान्वित करने का प्रस्ताव सोंपाकर इसे शीघ्र आरम्भ करने की मांग की थी | मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के तीन दिन बाद आज जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अधिषासी अभियन्ता मनदीप गुप्ता ने अपना पद भार सम्भाल लिया | ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, जिला कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र ठाकुर, अमन ठाकुर, अनुज, भूपेन्द्र, बलवीर ठाकुर व रतिराम आदि कांग्रेस पदाधिकारियों ने अन्य कार्यकर्ताओं सहित नव नियुक्त अधिकारी का स्वागत किया व लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। मिडिया प्रभारी अनुज ठाकुर ने ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद की ओर से  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जल शक्ति मंडल राजगढ़ को क्रियान्वित करने और यहाँ अधिशासी अभियंता की नियुक्ती करने के लिए आभार व्यक्त किया। जिला महासचिव राजेन्द्र ठाकुर व ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान ने कहा कि जल शक्ति मंडल के खुलने से विभाग की चल रही योजनाओं को गती मिलेगी और साथ ही जनहित में नई योजनाएं बनाई जायेगी | पच्छाद के जल शक्ति विभाग सम्बन्धी विभागीय कार्य और योजनाएं अब राजगढ़ में ही क्रियान्वित हो सकेगी |  

Himachal Darpan

Recent Posts

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

3 hours ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

8 hours ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

1 day ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

2 days ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago