मुख्य समाचार

मंडी : खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर न बेचें दुकानदार, यह सेहत के लिए घातक

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

अगर आप चाहते हैं कि आपके स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो तो फिर ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी न करें जिन्हें अखबार में लपेट कर दिया जा रहा हो। क्योंकि अखबार का प्रिंटिंग में लगी स्याही आपको बीमार कर सकती है और यह लिवर के कैंसर का कारण भी बन सकती है। मंडी जिला प्रशासन ने भी लोगों से इस संदर्भ में अपील की है। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने बताया कि बीते दिनों सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार पर बनी जिला स्तरीय सलाहकार समिति में इस संदर्भ में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। फूड सेफ्टी एक्ट में खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर बेचने पर दो लाख के जुर्माने का प्रावधान है, क्योंकि ऐसा करना सेहत के लिए घातक है। मंडी में गर्मागर्म कचौरियां, समोसे, चाट, जलेबी और अन्य प्रकार के तले हुए खाद्य पदार्थों को अखबार में ही लपेट कर दे दिया जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों और खरीददारों से ऐसा न करने की अपील की गई है। वहीं, संबंधित विभाग को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके साथ ही तलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेल को भी बार-बार इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इससे भी कैंसर का खतरा बना रहता है। एडीसी निवेदिता नेगी ने बताया कि यदि कोई दुकानदार ऐसा करता है तो उसकी शिकायत प्रशासन या संबंधित विभाग से करें, ताकि उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago