शिमला (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ)
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नये ओपीडी भवन के कैफेटेरिया में हुई आगजनी का घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आगजनी में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आगजनी से करोड़ों रुपए की अनुमानित राशि के नुकसान की आशंका जताई गई है।
उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला के नये ओपीडी भवन के सबसे ऊपर वाली मंजिल में संचालित कैफेटेरिया में आज प्रातः लगभग 8.30 बजे गैस सिलेंडर की लीकेज के कारण आगजनी की घटना हुई। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन को सूचना प्राप्त होते ही तुरन्त अग्निशमन विभाग को सूचित किया जिस से समय रहते आग पर काबू पाया गया।
उन्होंने अग्निशमन विभाग को समय रहते आग पर काबू पाने की सराहना की। इस अवसर पर विधायक भवानी सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, आईजीएमसी प्रधानाचार्य डॉ सीता ठाकुर सहित अस्पताल प्रशासन व अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…
मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…
ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ), नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07…