मुख्य समाचार

राजगढ़ : उपमंडल राजगढ़ में नए एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने किया पदभार ग्रहण

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

उपमंडल राजगढ़ में नये एस डी एम राजकुमार ठाकुर ने अपना पदभार ग्रहण किया | पदभार संभालने के उपरांत राजकुमार ठाकुर ने कहा कि वह पहले भी राजगढ़ में बतौर तहसीलदार सेवा कर चुके है और यहाँ के पूरे क्षेत्र और समस्याओं से परिचित है | राजगढ़ दूरदराज तक फैला हुआ उपमंडल है और उनकी प्राथमिकता रहेगी कि उनके और पुरे उपमंडल के अन्य कार्यालयों में आने वाले दूरदराज क्षेत्र के लोगों के कार्य उसी दिन में हो जाये | उन्होंने कहा कि राजगढ़ उपमंडल एक हरभरा और सुन्दर क्षेत्र है और यहाँ पर्यटन की अपार सम्भावनाये है | इसलिए पर्यटन की दृष्टी से सम्भावित स्थानों का चयन कर विकास किया जायेगा | इसके अतिरिक्त सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं का कार्यान्वन करने का भरसक प्रयास किया जायेगा ताकि सभी नीतियों और योजनाओ का लाभ आमजन तक पहुंच सके | उनका यह प्रयास यह भी रहेगा कि आपदा के समय में वह स्वयम व अधीनस्थ अधिकारी पीड़ितों को तत्काल सहायता दे सके और राजगढ़ में स्वच्छ व उतरदायी प्रशासन की स्थापना हो सके | उन्होंने कहा कि राजगढ़ के सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर विकास कार्यो को गती देने का प्रयास किया जाएगा ताकि राजगढ़ क्षेत्र का सर्वागीण विकास हो सके | गौर रहे कि राजकुमार ठाकुर इससे पहले नयनादेवी में एस डी एम के पद पर तैनात थे और राजगढ़ से यादविंदर पाल के अर्की तबादले के बाद उनका राजगढ़ स्थानान्तरण हुआ है |

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago