Categories: Uncategorized

राजगढ़–नारग में शिक्षा उपनिदेशक का औचक निरिक्षण, गैरहाजिर जेबीटी शिक्षक पर होगी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद गुरुवार को विद्यालयों के पहले कार्यदिवस पर शिक्षा उपनिदेशक (एलीमेंट्री) राजीव ठाकुर ने राजगढ़ और नारग शिक्षा खंड के विभिन्न स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई। एक विद्यालय में तैनात जेबीटी शिक्षक उपस्थिति दर्ज करने के बावजूद विद्यालय में मौजूद नहीं मिले।निरीक्षण की शुरुआत शिक्षा खंड राजगढ़ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला दुधम मतियाना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुधम मतियाना से की गई। प्राथमिक विद्यालय में कुल 34 नामांकित विद्यार्थियों में से केवल 11 छात्र उपस्थित पाए गए। वहीं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छठी से बारहवीं तक कुल 91 विद्यार्थियों में से 28 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे थे। इसके बाद टीम ने शिक्षा खंड नारग के राजकीय प्राथमिक पाठशाला मरयोग का दौरा किया। यहां 10 नामांकित छात्रों में से मात्र 2 विद्यार्थी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि यहां नियुक्त एक जेबीटी शिक्षक ने सुबह की उपस्थिति तो दर्ज की थी, लेकिन वे विद्यालय में मौजूद नहीं थे। न तो उन्होंने अवकाश के लिए आवेदन किया था और न ही किसी सरकारी कार्य का कोई आदेश विद्यालय में उपलब्ध था।शिक्षा उपनिदेशक ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़ों देवरिया का भी निरीक्षण किया, जहां 36 विद्यार्थियों में से 19 छात्र उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के बाद शिक्षा उपनिदेशक ने विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि जिन विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, वे सभी शीतकालीन अवकाश के बाद खुले थे और यह उनका पहला कार्य दिवस था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण विभागीय आदेशों के तहत किया गया है। अनुपस्थित पाए गए शिक्षक के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य केवल निगरानी करना नहीं, बल्कि शिक्षकों को मार्गदर्शन देना भी है, ताकि अवकाश के बाद विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावकों और विद्यार्थियों को प्रेरित करें, जिससे स्कूलों में पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके और सभी छात्र नियमित रूप से उपस्थित रहें।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

15 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

18 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

22 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago