शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
शिमला की मंडी में चेरी ने दस्तक दे दी है। ऊपरी शिमला से चेरी के बॉक्स पहुंचने मंडी में शुरू हो गए है। मंडी में पहले दिन चेरी के 20 बॉक्स पहुंचे। बुधवार को मंडी में 300 से 400 रूपये प्रति बॉक्स बिका है। ऊपरी शिमला के कुछ क्षेत्रों में ही चेरी की फसल होती है। बागवानों के लिए अभी तो चेरी के दाम बहुत ज्यादा अच्छे है। प्रदेश वासियों को अब लोकल चेरी खाने को नसीब होगी लेकिन इस बार मौसम की मार की वजह से चेरी की कम फसल है। मंडी में बुधवार को ननखड़ी से बागवान राज मेहता ने चेरी के 20 बॉक्स लाए थे। 310 से 400 रुपए प्रति बाक्स के हिसाब से बिकी। चेरी की अच्छी शुरुआत है। आगामी दिनों में भी बागवानों को इसके अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। शिमला जिला के कोटखाई, कोटगढ़, जुब्बल, ननखड़ी, नारकडा व बाघी रतनाडी में चेरी की बहुत ज्यादा फसल होती है। यहां की चेरी देश भर में प्रसिद्ध है। यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है और इन क्षेत्रों की चेरी की क्षमता बहुत ज्यादा होती है। ये चेरी बहुत जल्दी खराब नहीं होती है। ढली मंडी में आढ़ती यशवंत ने बताया कि बुधवार को मंडी में पहली फसल चेरी की पहुंची है। उन्होंने बताया कि प्रति बॉक्स 800 से 1100 ग्राम चेरी का होती है। इस लिहाज से चेरी के शुरुआती रेट बहुत अच्छे है। आने वाले दिनों में मंडी में चेरी का सीजन पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…