Categories: Uncategorized

**एचआरटीसी कर्मचारियों को वेतन न मिलने से परेशानियां बढ़ीं

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

शिमला, 8 सितंबर – हिमाचल राज्य रोड ट्रांसपोर्ट निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों, अधिकारियों, चालक-परिचालकों सहित अन्य कर्मी पिछले एक सप्ताह से वेतन न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। सितम्बर माह की 8 तारीख बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, जबकि कर्मचारियों की कई किस्तें और बकाया पेंशन समय पर कटती है।बता दें कि पिछले माह पैंशनरों को भी अगस्त माह की पेंशन प्राप्त करने में लंबा समय लग गया था। निगम प्रबंधन ने तब अगस्त माह की पेंशन 30 तारीख को जारी की थी। इस बार भी पेंशनरों को 10 तारीख से पहले पेंशन जारी करने की मांग की गई, लेकिन फिलहाल कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला है।एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि निगम को रोजाना करीब 2.50 से 3 करोड़ रुपये की आमदनी होती थी, लेकिन अब यह घटकर 1.15 से 1.25 करोड़ रुपये प्रतिदिन रह गई है। लगातार बढ़ते घाटे के कारण निगम की वित्तीय स्थिति गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को बजट के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। जैसे ही बजट जारी होगा, वेतन और पेंशन दोनों जारी कर दिए जाएंगे।परिवहन मजदूर संघ के महासचिव हरीश पराशर ने सरकार से आग्रह किया है कि कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन-पेंशन को समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा, “कर्मचारियों की लोन की किस्तें तो माह के पहले सप्ताह में कटती हैं। यदि वेतन समय पर नहीं मिलेगा, तो हजारों कर्मचारी डिफाल्टर घोषित हो जाएंगे।”

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

13 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

13 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

13 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

14 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

17 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

22 hours ago