राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
टैक्सी यूनियन राजगढ़ की बैठक सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस राजगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में राजेश कुमार (राजा) को प्रधान, हंसराज को उपप्रधान, दौलतराम व देवराज को संयुक्त सचिव, कैशियर मनीष कुमार, अमर रोका और परसराम को मुख्य सलाहकार तथा इंद्रजीत सिंह को संस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित प्रधान राजेश कुमार (राजा) ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन में वर्तमान में लगभग 47 सदस्य जुड़े हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे टैक्सी चालकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। बैठक में चुने गए प्रतिनिधियों को यूनियन के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रतिनिधियों ने यूनियन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ भी ली।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…