मुख्य समाचार

कांगड़ा : आमजन तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने आज बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दियोल में 70 लाख की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। दियोल में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि लोगों को सुगम एवं गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को घरद्वार तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुगम बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थान’ बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा इन संस्थानों में 134 तरह की लेबोरेटरी जांच सुविधाएं, स्पेशलिस्ट डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के अतिरिक्त एमआरआई, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि बैजनाथ में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध करवाने के लिये दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि बैजनाथ के चिकित्सक संस्थानों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। किशोरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत प्रदेश सरकार ने अनाथ, निराश्रित और दिव्यांग बच्चों को उचित देखभाल, सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। प्रदेश सरकार ही माता और पिता हैं। राज्य सरकार इन बच्चों को अभिभावक के रूप में पालने-पोसने, समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हरसम्भव प्रयास कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

13 minutes ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

11 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago