मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजगढ़ में धूमधाम से मनाई गयी भगवान परशुराम की जयंती

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती आज धूमधाम से मनाई गयी | यह आयोजन ब्राहमण समाज इकाई राजगढ़ द्वारा किया गया | परशुराम जयंती के अवसर पर शिरगुल मंदिर राजगढ़ में उनके शस्त्र फरसा की पूजा अर्चना की गयी | पूजा अर्चना के बाद शिरगुल चौक तक शोभायात्रा का आयोजन किया और पूरा शहर परशुराम भगवान की जय के नारों से गूँज उठा | शोभायात्रा में समाज के सभी वर्गो ने भाग लिया और शिरगुल चौक पहुंचने पर हवन का आयोजन किया गया | हवन के उपरान्त वही भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया | ब्राहमण समाज खण्ड राजगढ़ के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने कहा कि परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते है और ब्राहमण समाज ने उनकी जयंती को राजगढ़ में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया था | उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी धरती पर मौजूद है और अपने भक्तो की रक्षा करते है | भगवान परशुराम का स्वभाव भले ही क्रोधित हो लेकिन अपने भक्तों की रक्षा के लिए वह ढाल बनकर खड़े रहते है | उन्होंने कहा कि राजगढ़ में इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया है और भविष्य में इसे और अधिक बड़े स्तर पर आयोजित किया जायेगा | उन्होंने कहा कि ब्राहमण समाज का प्रयास है कि राजगढ़ में परशुराम जी के मंदिर का निर्माण हो |

Himachal Darpan

Recent Posts

झाकड़ी परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों और परिजनों ने किया योगाभ्यास

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

18 hours ago

लापरवाही पर गिरी गाज: न्यू शिमला थाना के SHO हटाए गए, पुलिस विभाग ने दिया सख्त संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर सख्त रुख…

18 hours ago

रामपुर परियोजना h में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

19 hours ago

शराब के नशे में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र…

20 hours ago

कोरम पूरा न होने से टला नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव, 24 को होगी अगली बैठक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: नगर परिषद के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष के…

20 hours ago

सरकाघाट में एचआरटीसी बस सड़क से पलटी, चालक-परिचालक समेत एक यात्री घायल, बड़ा हादसा टला

मंडी (नितेश सेनी , संवाददाता ), मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल…

21 hours ago