ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
श्री रेणुका जी कांग्रेस कमेटी ने दो दिन पहले जिला सिरमौर कांग्रेस प्रचार प्रसार कमेटी के अध्यक्ष व पुर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव बृजराज ठाकुर, मनोज ठाकुर, विजय ठाकुर और अरूण ठाकुर के निष्कासन का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्षा प्रतिभा सिंह को भेजा था जिस पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष व पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में विभिन्न समाचार पत्रों पर छपी खबरों पर संज्ञान लेते कहा कि इन सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द किया जाता है | उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी कांग्रेस ने पार्टी के संविधान के अनुसार शिकायतों निष्कासन उचित प्रक्रिया नहीं अपनाई गई | उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि ऐसी किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत राज्य अनुशासन समिति के समक्ष पेश किया जाना चाहिए था | उन्होंने श्री रेणुका जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को यह भी सलाह दी कि आगे की कार्रवाई तथ्य के अनुसार शिकायत को अनुशासन समिति को भेजें | हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश खिमटा ने कहा कि इन सभी 4 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द किया जाता है |
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…