मुख्य समाचार

अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने नेपाल के सम्माननीय प्रधानमंत्री से की मुलाकात

(ब्यूरो रिपोर्ट),

एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, आर के विश्नोई ने पिछले कल नेपाल के सम्माननीय प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल “प्रचंड” से मुलाकात की। अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने माननीय प्रधानमंत्री को नेपाल में एनएचपीसी द्वारा की जा रही पहल के बारे में अवगत कराया। अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने नेपाल में अप्रयुक्त जलविद्युत क्षमता का दोहन करने के लिए एनएचपीसी की विशेषज्ञता की पेशकश की और नेपाल में एनएचपीसी के लिए और अधिक अवसर प्रदान करने का अनुरोध किया। नेपाल की अपनी यात्रा के दौरान, एनएचपीसी के सीएमडी महोदय ने नेपाल के माननीय ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री की शक्ति बहादुर बस्नेट, माननीय वित्त मंत्री डॉ. प्रकाश शरण महत, विदेश मंत्री नारायण प्रकाश साद, मुख्य सचिव शंकर दास बैरागी, ऊर्जा सचिव दिनेश घिमिरे और आईबीएन के सीईओ सुशील भट्ट से भी मुलाकात की। चर्चा, नेपाल में समग्र जलविद्युत विकास एवं एनएचपीसी की इनमें महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित रही। गणमान्य व्यक्तियों ने एनएचपीसी द्वारा की जा रही पहल और नेपाल में जलविद्युत के विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता की सराहना की। चर्चा के दौरान भी वार्ड के चौबे, निदेशक (तकनीकी), रजत गुप्ता, कार्यपालक निदेशक (एसबीडी एंड सी) एवं एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने पिछले कल इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स एसोसिएसन, नेपाल (आईपीपीएएन) द्वारा आयोजित पावर समिट 23 के पूर्ण सत्र को भी संबोधित किया। इस सत्र में नेपाल के माननीय ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री, ऊर्जा सचिव, नेपाल सरकार तथा अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने अपने मुख्य संबोधन में समग्र आर्थिक विकास में जलविद्युत की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने ऊर्जा की मांग को पूरा करने के लिए जलविद्युत परियोजनाओं को विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

1 hour ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

22 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago