मुख्य समाचार

भरमौर : चंबा-भरमौर नेशनल हाइवे सड़क मार्ग पर गिर रहा है मलबा

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

चंबा – भरमौर नैशनल हाइवे सड़क मार्ग पर लूणा पुल के समीप चल रहे उपर से लोक निर्माण विभाग के नए सड़क मार्ग कंडी, मिद्रा, जगत को जोड़ने वाले सड़क मार्ग के कार्य के चलते जो मलबा नीचे गिराया जा रहा है जो काम प्राईवेट कंपनी एम,सी,सी द्वारा करवाया जा रहा है | मुख्य मार्ग पर इसका मलबा गिरने से दो बसें रात्रि बस सेवा पालमपुर- कुगती व प्राईवेट बस नैशनल पालमपुर-भरमौर भी इसकी चपेट में आ चुकी है | दोनों बसों के चालकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर उपर से अचानक मलवा गिरने से उनको काफी जोखिम लेकर बस को गुजारना पड़ा | नैशनल बस पर शीशे पर फ्रंट पर मलवा गिरने से सवारियां भी घबरा गई व अफरा तफरी का माहौल बना | इसके अलावा मुख्य सड़क मार्ग पर इतना दलदल इकट्ठा हो चुका है जिसकी वजह से छोटे वाहनों को भी यंहा से गुजरने में भारी जोखिम लेना पड़ रहा है | क्योंकि नीचे सड़क मार्ग पर दलदल व उपर से मलवा गिरना हादसे को न्यौता दे रहा है | स्थानीय लोगों द्वारा नैशनल हाइवे अथारिटी चंबा को तुरंत इसकी सुध लेने की गुहार लगाई है  | इससे संबंधित जब नैशनल हाइवे अथारिटी चंबा के कनिष्ठ अभियंता शीतल मैहता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऊपर सड़क मार्ग निर्माण में लगी कंपनी को सूचित किया जा चुका है लेकिन जो भी मलबा पहले गिराया हुआ है वो भारी बारिश के चलते नीचे मुख्य सड़क मार्ग पर आ रहा है व इससे संबंधित जब लोक निर्माण डिवीजन भरमौर के अधिशाषी अभियंता संजीव महाजन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है जिस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago