खेती बागवानी

सिरमौर : उपायुक्त सिरमौर की अध्यक्षता में की जाएगी 11 वीं कृषि गणना

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता)

जिला सिरमौर में 11 वीं कृषि गणना उपायुक्त सिरमौर एंव जिला कृषि गणना अधिकारी रामकुमार गौतम की अध्यक्षता में की जाएगी। यह कृषि गणना भारत सरकार द्वारा निर्धारित सन्दर्भ वर्ष 2021-22 के लिए की जाएगी। जिला स्तर पर कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिये प्रदेश सरकार द्वारा उपायुक्त सिरमौर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है । इस कार्य को पूर्ण करने के लिए, समस्त उप मण्डलाधिकारी (ना०) को उप-मण्डल कृषि गणना अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को तहसील/उप-तहसील ब्लॉक अधिकारी, क्षेत्रीय कानूनगो को पर्यवेक्षक एवं पटवारी को प्रगणक नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में यह पहली कृषि गणना है, जो पूर्ण रूप से डिजिटल है। इसमें स्मार्ट फोन, टेबलेट, लैपटॉप, कंप्यूटर के माध्यम से डाटा एकत्रित किया जाएगा। यह कार्य दो चरणों में किया जाएगा। कृषि गणना के प्रथम चरण को पूर्ण करने के लिए राजस्व कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उन्होने बताया कि कृषि गणना के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण करने की अन्तिम तिथि 30 अपै्रल, 2023 निर्धारित की गई है।उपायुक्त ने बताया कि कृषि गणना का उदेश्य प्रचालन जोतो की संख्या, क्षेत्रफल उनके आकार, सामाजिक वर्गीकरण (एस.सी. एस.टी. एवं सामान्य) जोतो की किस्म (व्यक्तिगत, संयुक्त एवम् संस्थागत) लिंगवार वर्गीकरण, स्वामित्व भूमि उपयोग फसल  पैटर्न एवम् आदान सम्बन्धी उपयोग के पेटर्न आदि के सम्बन्ध में आंकड़े एकत्रित करना है, जो विकासात्मक योजनाओं बनाने में उपयोग में लाए जाएगे।  उन्होने जिला के समस्त भू-मालिको एवं किसानो से इस गणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

4 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

4 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

4 days ago