मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजगढ़ सबडिवीजन में एफएमडी वैक्सीनेशन आरंभ

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

भारत सरकार द्वारा NADCP के तहत एफएमडी वैक्सीनेशन पूरे हिमाचल प्रदेश में आज से मिशन मोड में आरंभ हो गया है । यह अभियान 4 जून 2023 तक चलेगा। राजगढ़ सबडिवीजन में भी इसकी शुरुआत आज से कर दी गई है। इसमें मुख्य तौर पर गोवंश जाति को मुंह एवं खुर पका रोग के रोकथाम हेतु टीकाकरण मिशन मोड में करेंगे जिसके अंतर्गत लगभग राजगढ़ सबडिवीजन में 41000 गोवंश को टीका लगना प्रस्तावित है। एफएमडी रोग एक वायरल रोग है इसका कोई भी इलाज नहीं है केवल टीकाकरण से ही आप अपने पशु का बचाव कर सकते हैं। इसलिए अपने रजिस्टर्ड पशु का नजदीक के पशु चिकित्सा केंद्र से एफएमडी का टीका लगवाना सुनिश्चित करें। इस शुभ अवसर पर आज मुख्य तौर पर खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलेरिया मौजूद रहे व इस मिशन का शुभारंभ भी उनके द्वारा वैक्सीन कैरियर का रिबन काटकर किया गया। डॉ. प्रवीण वर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ ने उनका धन्यवाद किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago