मुख्य समाचार

धर्मशाला : दाड़ी-मनेड-चैतड़ू सडक़ 95 लाख से हो रही बहाल : सुधीर शर्मा

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

कांगड़ा घाटी को 12 जुलाई 2021 की बाढ़ ने गहरे जख्म दिए थे। धर्मशाला हलके में उस समय पास्सू में दाड़ी-मनेड-पास्सू सडक़ का एक हिस्सा बह गया था। इस हिस्से को 95 लाख रुपए से ठीक करवाया जा रहा है। यह बात सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में जारी बयान में कही। उन्होंने बताया कि सडक़ के काम की लगातार समीक्षा की जा रही है। बरसात से पहले इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। मांझी खड्ड में बाढ़ से बहे सडक़ के इस हिस्से को पिछली भाजपा सरकार ने हाथ तक नहीं लगाया था। इससे हजारों की आबादी को दिक्कत हो रही थी। साथ ही लगातार हादसे का भी डर था। सुधीर शर्मा ने कहा कि चुनावों के दौरान उन्होंने पास्सू, पंतेहड़, मनेड, चैतड़ू, बगली, दाड़ी, धर्मशाला शहर आदि क्षेत्र के लोगों को गारंटी दी थी कि इस सडक़ को वह प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाएंगे। उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है। अब इस सडक़ पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। हिमाचल में 20 जून के बाद बरसात उतरती है। सुधीर शर्मा ने कहा कि इसी के मद्देनजर इस कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी की अगवाई में यह कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मांझी खड्ड के किनारों पर धर्मशाला, दाड़ी, मनेड, पास्सू, ढगवार, चैतड़ू आदि क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार डंगे लगाए जाएंगे। सुधीर शर्मा ने बताया कि आईटी पार्क के निकट मांझी खड्ड में सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी जनता को खड्ड से सुरक्षित किया जाएगा। उन्हें पता है कि 12 जुलाई 2021 को हुई त्रासदी में लोग किस कद्र परेशान हुए थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

1 day ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

1 day ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

2 days ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago