मुख्य समाचार

शिमला : कुलदीप सिंह पठानिया से मिले गोवा विधान सभा के अध्यक्ष, ई-विधान प्रणाली पर की चर्चा

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

आज गोवा विधान सभा की विधायक मंच समिति रमेश बी० तावड़कर माननीय अध्यक्ष गोवा विधान सभा की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय पहुंची जिसमें माननीय पूर्व विधान सभा सदस्य  सर्वश्री विकटर गोनसलेवस, मोहन अमशेखर, सदानन्द मलिक, उल्लास असनोडकर, धर्मा चौदान्कर, विष्णु प्रभु, फारेल फरटाडो, सचिव गोवा विधान सभा तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। विधायक मंच समिति ने  विधान सभा सचिवालय में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस अवसर पर पठानिया ने गोवा विधान सभा के माननीय अध्यक्ष को शॉल व टोपी, समिति सदस्यों तथा सचिव, गोवा विधान सभा को टोपी व मफलर पहनाकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि गोवा की विधायक मंच समिति 19 अप्रैल से हिमाचल प्रदेश राज्य के अध्ययन प्रवास पर है। गोवा विधान सभा अध्यक्ष तथा विधायक मंच समिति ने आज विधान सभा सचिवालय में पठानिया के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस अवसर पर विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा, विधान सभा के संयुक्त सचिव बेग राम कश्यप, विधान सभा सचिवालय के निदेशक सूचना प्रोद्योगिकी संदीप शर्मा, हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उप-निदेशक हरदयाल भारद्वाज तथा अनुभाग अधिकारी दिनेश चौहान भी मौजूद थे। इस अवसर पर समिति से चर्चा करते हुए पठानिया ने कहा कि हि०प्र० विधान सभा भारत वर्ष की पहली उच्च तकनीक युक्त पेपर-लैस विधान सभा है। उन्होंने कहा कि इसका शुभारम्भ 4 अगस्त, 2014 को किया गया तथा इसे हम निरन्तर आगे बढ़ाते गये। उन्होंने कहा कि अब हम ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबन्धन तथा ई-समिति व विधायकों के लिए मोबाईल ऐप जैसी आधूनिक ई-प्रणाली पर कार्य कर रहे है। पठानिया  ने कहा कि जहाँ ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबन्धन के जरिये विधायक सरकार, अधिकारियों तथा जनता से सीधे संवाद कर सकेंगे वही यह भी जान सकेंगे कि विकास कार्यों में कितनी प्रगति हुई है तथा कहां कार्य रूका है। उन्होंने कहा कि विधायक मोबाईल ऐप के जरिये विधान सभा की कार्यवाही तथा विधान सभा की कार्य सूची देख सकेंगे। बैठक उपरान्त सिमिति ने सदन का भी अवलोकन किया। पठानिया ने उन्हें विधान सभा की कार्य प्रणाली सदन का इतिहास तथा सदन के अन्दर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा पेपर लैस विधान सभा की कार्यशैली तथा क्रिया क्लापों बारे भी अवगत करवाया। पठानिया ने कहा कि ई-विधान प्रणाली एक पर्यावरण मित्र प्रणाली है जहां हजारों वृक्ष कटने से बचे है वहीं कागज की बेहताशा बचत हुई है। इसके अतिरिक्त कार्य में दक्षता तथा पादर्शिता भी आई है। इस अवसर पर पठानिया ने हिमाचल प्रदेश के माननीय विधायकों को ई-विधान प्रणाली अपनाने के लिए धन्यवाद दिया तथा कहा कि सभी के प्रयासों से यह सम्भव हो पा रहा है। इस अवसर पर पठानिया ने निदेशक सूचना प्रोद्योगिकी विधान सभा संदीप शर्मा को माननीय अध्यक्ष गोवा तथा विधायक मंच समिति सदस्यों को ट्रेनिंग रूम मे विस्तार जानकारी देने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष, गोवा रमेश बी० तावड़कर तथा विधायक मंच समिति सदस्यों व सचिव, गोवा विधान सभा ने ई-विधान प्रणाली तथा ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबन्धन के लिए हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को बधाई दी तथा सदन के रख रखाव की भरपूर प्रशंसा भी की। गोवा विधान सभा अध्यक्ष ने कुलदीप सिंह पठानिया को गोवा आने का निमंत्रण भी दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

14 hours ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

15 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

16 hours ago

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…

16 hours ago

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

19 hours ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

20 hours ago